पिंपल्स से परेशान हैं? इन घरेलु नुस्खों को आजमा के आसानी से पाएं पिंपल्स से छुटकारा, जो त्वचा को रखें स्वस्थ और साफ भी! पढ़ें आगे..
Image: Pexel
एलोवेरा जेल: एलोवेरा का ताज़ा जेल पिंपल्स पर लगाने से सूजन और लालिमा कम होती है। इसे रात में लगाकर सोएं और सुबह साफ पानी से चेहरा धोएं।
Image: Pexel
टी ट्री ऑयल: कुछ बूंदें टी ट्री ऑयल को नारियल तेल में मिलाकर पिंपल्स पर लगाएं, जल्द असर दिखेगा। यह स्किन को ड्राई नहीं करता और दाग-धब्बों को भी कम करता है।
Image: Pexel
शहद और दालचीनी: शहद में दालचीनी पाउडर मिलाकर फेस पैक लगाएं, यह बैक्टीरिया को दूर करता है और स्किन को नेचुरल ग्लो देता है। इसे 15 मिनट तक लगाकर रखें।
बर्फ से सिकाई: बर्फ को कपड़े में लपेटकर पिंपल्स पर हल्के से लगाएं, सूजन और दर्द में राहत मिलती है। दिन में 2-3 बार यह प्रक्रिया दोहराएं।
Image: Pexel
नींबू का रस: नींबू के रस को रूई से पिंपल्स पर लगाएं, इसके एंटीबैक्टीरियल गुण पिंपल्स को सुखाते हैं। लेकिन ध्यान रहे, ज्यादा न लगाएं, इससे त्वचा ड्राई हो सकती है।
Image: Pexel
बेसन और गुलाब जल: बेसन में गुलाब जल मिलाकर फेस पैक बनाएं, यह त्वचा को साफ और पिंपल्स को दूर रखता है। इस पैक को हफ्ते में 2 बार लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें।
भरपूर पानी पिएं: त्वचा को हाइड्रेट रखने और टॉक्सिन्स बाहर निकालने के लिए दिन में 8-10 गिलास पानी पिएं। हर्बल टी, नारियल पानी और फ्रूट जूस भी त्वचा के लिए फायदेमंद हैं।
संतुलित आहार: ताजे फल, सब्जियां और कम तैलीय भोजन करें, पिंपल्स की समस्या में सुधार होगा। जंक फूड, चॉकलेट और बहुत तैलीय भोजन से बचें।
नियमित सफाई: चेहरे को दिन में दो बार हल्के फेसवॉश से साफ करें और मेकअप उतारकर ही सोएं। साफ तौलिये का इस्तेमाल करें और तकिये के कवर को नियमित रूप से बदलें।