5 फ़रवरी 2025 में दिल्ली में चुनाव  सम्पन्नं हो गए हैं, और सभी जनता इसके परिणाम को जानने के लिए आतुर है ऐसे में क्या हैं एग्जिट पोल के इशारे ?

दिल्ली चुनाव 2025: एग्जिट पोल्स में किसकी जीत?

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल्स में भाजपा, आप और कांग्रेस के बीच सीटों का अनुमान लगाया गया है जो चौका देने वाला है हलाकि परिणामों का फैसला 8 फरवरी को होगा।

एग्जिट पोल्स के अनुसार, भाजपा को 39-44 सीटें मिलने का अनुमान है। दिल्ली में 26 साल बाद भाजपा की सत्ता में वापसी की संभावना बन रही है।

आम आदमी पार्टी (आप) को 25-28 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कुछ पोल्स में 44-49 सीटों की संभावना भी जताई गई है, जिससे पार्टी का नेतृत्व बरकरार रहेगा।

कांग्रेस को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है। पार्टी का प्रदर्शन इस बार भी कमजोर रहता दिख रहा है, जैसे पिछले कुछ चुनावों में रहा है।

Mind Brink के पोल के अनुसार, भाजपा को 21-25 सीटें और आप को 44-49 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को कम सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

रेशमा, जो हाल ही में नागरिकता प्राप्त करने वाली पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी हैं, ने अपना पहला मतदान किया। उनका यह कदम समाज में समावेशन का प्रतीक बना।

दिल्ली चुनाव 2025 में भाजपा और आप के बीच कड़ी टक्कर है। यह चुनाव दिल्ली की राजनीति में नया मोड़ ला सकता है और आगामी वर्षों में असर डाल सकता है।

8 फरवरी को चुनाव परिणाम घोषित होंगे। क्या एग्जिट पोल्स सही साबित होंगे? दिल्ली की राजनीति में क्या बदलाव आएगा? यह सभी सवाल परिणामों से ही स्पष्ट होंगे।