जोड़ों के दर्द का इलाज: 5 Powerful Home Remedies जो तुरंत आराम दें

क्या आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं, लम्बे समय से जोड़ों के दर्द से जूझ रहे हैं ? देखिये, यह समस्या बढ़ती उम्र, गठिया, यूरिक एसिड, या गलत लाइफस्टाइल की वजह से हो सकती है। जोड़ों के दर्द का इलाज समय पर न किया जाए, तो यह समस्या और बढ़ सकती है। इस आर्टिकल में हम जोड़ों के दर्द का इलाज के लिए 5 असरदार घरेलू नुस्खे बताएंगे, जो तुरंत राहत देंगे आप इसे रेगुलर कर के हमेशा के लिए जोड़ों के दर्द से निजात पा सकते हैं ।


जोड़ों के दर्द के प्रमुख कारण

जोड़ों के दर्द का इलाज
Image: Freepik

जोड़ों के दर्द कई कारणों से हो सकते हैं निचे कुछ कारणों का जिक्र किया जा रहा है इन्हें ध्यान से देखें:

  1. गठिया (Arthritis) – जोड़ों में सूजन और दर्द का मुख्य कारण गठिया ही होता है समान्यतः ।
  2. यूरिक एसिड का बढ़ना – अगर बॉडी में यूरिक एसिड बढ़ जाये तो भी यह जोड़ों में क्रिस्टल जमा करता है, जिससे दर्द होता है।
  3. बढ़ती उम्र – ये बहुत आम वजह है कि हड्डियों की मजबूती कम होने से भी इनमें दर्द होने लगता है।
  4. अनुचित खानपान और लाइफस्टाइल – रिसर्च के अनुसार ज्यादा जंक फूड, शारीरिक गतिविधि की कमी से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।
  5. चोट या अधिक वजन – अगर आप बहुत वजनिं हैं या ओवर वेट के हैं तब भी ज्यादा वजन होने से जोड़ों पर दबाव बढ़ता है और ये दर्द करने लगता है ।

आप आर्थराइटिस से जुड़े इस लेख को पढ़ सकते हैं : Arthritis Information – WebMD


जोड़ों के दर्द का इलाज: 5 Powerful Home Remedies

यहाँ हम आपको जोड़ों के दर्द के 5 ऐसे इलाज बतायेंगे जो आपके दर्द को कम करेंगी और जिनके रेगुलर अभ्यास से आप इसे जड़ से ठीक कर सकेंगे –

हल्दी और दूध
Image: Freepik

1. हल्दी और दूध – प्राकृतिक दर्द निवारक

देखा जाये तो हल्दी में कुरक्यूमिन (Curcumin) नामक तत्व होता है, जो सूजन और दर्द को कम करता है।

👉 कैसे करें इस्तेमाल:

  • एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाएं।
  • इसे रोज़ रात को सोने से पहले पिएं।
  • इससे जोड़ों के दर्द का इलाज प्राकृतिक रूप से होता है।

2. अजवाइन और मेथी – सूजन कम करने के लिए बेहतरीन उपाय

बात करें अगर अजवाइन और मेथी की तो इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद करते हैं。

👉 कैसे करें इस्तेमाल:

  • 1 चम्मच मेथी पाउडर और 1 चम्मच अजवाइन को गुनगुने पानी के साथ सुबह ले。
  • रोजाना इस्तेमाल से जोड़ों के दर्द का इलाज जल्दी असर दिखाएगा。

3. सरसों तेल + लहसुन मालिश – जोड़ों की मजबूती के लिए

सरसों का तेल की मालिश काफी फायदेमंद हो सकती है इसे जोड़ों की मालिश के लिए सबसे अच्छा माना जाता है。

👉 कैसे करें इस्तेमाल:

  • सबसे पहले सरसों के तेल में 2-3 लहसुन की कलियां डालकर गर्म करें。
  • उसके बाद हल्का गुनगुना होने पर जोड़ों की मालिश करें。
  • इससे जोड़ों के दर्द का इलाज और जोड़ों की मजबूती दोनों होती हैं。

4. गर्म और ठंडी सिकाई – तुरंत दर्द कम करने का आसान तरीका

जोड़ों के दर्द के लिए गर्म और ठंडी सिकाई से तुरंत राहत पाया जा सकता है。

👉 कैसे करें इस्तेमाल:

  • सबसे पहले गर्म पानी में तौलिया भिगो ले उसके बाद उसी तौली से घुटनों की 5-10 मिनट तक सिकाई करें。
  • फिर बर्फ के टुकड़े को तौलिये में लपेटकर 5 मिनट तक लगाएं。
  • इस प्रक्रिया को दिन में 2-3 बार करें, जोड़ों के दर्द का इलाज जल्दी होगा。

5. योग और एक्सरसाइज – जोड़ों को मजबूत बनाने के लिए

योग और हल्की एक्सरसाइज से जोड़ों की गतिशीलता बनी रहती है。

वज्रासन योग
Image: Freepik

👉 सबसे अच्छे योगासन:

  • वज्रासन (Vajrasana) – घुटनों और जोड़ों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आप वज्रासान करिये ये काफी हद्द तक दर्द को कम करता है。
  • बालासन (Balasana) – ये योगासन पीठ और घुटनों के लिए अच्छा है आप इससे भी अच्छा रेस्पोंसे पा सकते हैं 。
  • त्रिकोणासन (Trikonasana) – हड्डियों को मजबूत करता है。

ये सभी आसन जोड़ों के दर्द का इलाज के लिए बेहद असरदार हैं आप निचे दिए यु ट्यूब के टुटोरिअल से सिख सकते हैं और अपने दर्द को कम कर सकते हैं 。

आप योग और फिटनेस सिखने के लिए यहाँ विजिट कर सकते हैं: Yoga for Joint Pain – Yoga Journal


चिकनगुनिया से होने वाले जोड़ों के दर्द का इलाज

बहुत बार ये भी देखने को मिलता है की चिकनगुनिया से भी लोगों के जोड़ों में दर्द होने लग जा रहा है, तो देखा जाये तो चिकनगुनिया एक वायरल संक्रमण है, जो जोड़ों के तेज दर्द का कारण बन सकता है। इसका प्रभाव कई हफ्तों या महीनों तक रह सकता है। जोड़ों के दर्द का इलाज करने के लिए कुछ असरदार उपाय, आप इन्हें आजमा के काफी राहत पा सकते हैं :

चिकन गुनिया
Image: Narayana health

गर्म पानी से स्नान करें – इससे मांसपेशियों को आराम मिलता है।

हल्दी और अदरक का सेवन करें – सूजन और दर्द कम करने में मदद करता है।

तुलसी और गिलोय का काढ़ा पिएं – इम्यूनिटी को बढ़ाएगा और दर्द कम करेगा ।

सरसों के तेल से मालिश करें – इससे रक्त संचार बेहतर होता है और दर्द में राहत मिलती है।

पर्याप्त आराम और हाइड्रेशन – शरीर को आराम दें और खूब पानी पिएं।


आयुर्वेदिक और प्राकृतिक उपचार

अगर आप आयुर्वेदिक तरीके से जोड़ों के दर्द का इलाज करना चाहते हैं, तो ये उपाय भी कारगर हैं आप इन्हें भी आजमा सकते हैं :

आयुर्वेदिक उपचार
Image: Freepik

✔ अश्वगंधा और शिलाजीत – ये तत्व हड्डियों को मजबूत बनाते हैं。

✔ अलसी के बीज – ये बीज सूजन कम करने में काफी मददगार है 。

✔ हर्बल तेल – आप पतंजलि, हिमालय और बैद्यनाथ के दर्द निवारक तेल को भी आजमा सकते हैं इसमें पड़े इंगरेडीएंट आपको आराम पहुंचा सकते हैं 。


लाइफस्टाइल में बदलाव से भी मिलेगा फायदा

अगर आप वास्तव में अपने जोड़ों के दर्द को हमेशा के लिए मिटाना चाहते हैं, तो अपने लाइफस्टाइल को भी बदलें क्योकि अधिकतर समस्या इसी से हो रही होती है, इन तरीकों को अपनाएं !

  • आप ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं ताकि हड्डियों में लचीलापन बना रहे。
  • ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां और फलों का सेवन करें。
  • ज्यादा वजन से बचें और हेल्दी डाइट अपनाएं वजन को मेंटेन कर के रखें 。
  • रोजाना 30 मिनट टहलने की आदत डालें ये काफी बिमारियों को कम करेगा 。

यह भी पढ़ें: सुसाइडल थाट से कैसे बचें?


FAQs – जोड़ों के दर्द का इलाज से जुड़े सामान्य सवाल

जोड़ों के दर्द के लिए सबसे असरदार घरेलू उपाय कौन सा है?

हल्दी वाला दूध, सरसों तेल से मालिश और अजवाइन-मेथी का सेवन सबसे असरदार घरेलू उपाय माने जाते हैं।

जोड़ों के दर्द के लिए सबसे असरदार घरेलू उपाय कौन सा है?

हल्दी वाला दूध, सरसों तेल से मालिश और अजवाइन-मेथी का सेवन सबसे असरदार घरेलू उपाय माने जाते हैं।

क्या चिकनगुनिया के कारण जोड़ों में दर्द लंबे समय तक रहता है?

हां, चिकनगुनिया के कारण जोड़ों का दर्द कई महीनों तक रह सकता है, लेकिन आयुर्वेदिक और घरेलू उपायों से इसे ठीक किया जा सकता है।

क्या योग से जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है?

हां, वज्रासन, बालासन और त्रिकोणासन जैसे योगासन जोड़ों को मजबूत बनाते हैं और दर्द कम करते हैं।

जोड़ों के दर्द से बचने के लिए क्या खाना चाहिए?

हरी सब्जियां, ओमेगा-3 युक्त खाद्य पदार्थ (अलसी, मछली), हल्दी, और अदरक का सेवन करना चाहिए।

जोड़ों के दर्द के लिए कौन सा योगसान करना चाहिए ?

आप जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए वज्रासन (Vajrasana) बालासन (Balasana) और त्रिकोणासन (Trikonasana) कर सकते हैं इससे लाभ होगा !

चिकनगुनिया से होने वाले जोड़ों के दर्द का इलाज

गर्म पानी से स्नान करें, हल्दी और अदरक का सेवन करें, तुलसी और गिलोय का काढ़ा पिएं, सरसों के तेल से मालिश करें
पर्याप्त आराम करें और हाइड्रेटेड रहें

Conclusion

जोड़ों के दर्द का इलाज घरेलू नुस्खों, आयुर्वेदिक उपायों और सही लाइफस्टाइल से संभव है। हल्दी, अजवाइन, मालिश, सिकाई और योग से जोड़ों को मजबूत और दर्दमुक्त बनाया जा सकता है। अगर दर्द ज्यादा बढ़ जाए, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें。

ये 5 घरेलू उपाय अपनाएं और जोड़ों के दर्द का इलाज करें प्राकृतिक तरीके से!

अगर आपको यह लेख पसंद आया हो, तो इसे शेयर करें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं!

Read more..



  • Kanpur News: प्रेग्नेंट पत्नी को अस्पताल में छोड़ ट्रेन के आगे कूदा पति
    Kanpur News: कानपूर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है जिसमें मैरिज अनिवेर्सरी के दिन ही प्रेग्नेंट पत्नी को अस्पताल में छोड़कर पति ने ट्रेन के आगे कूद के अपनी जन दे दी, क्या है पूरी खबर पढ़िए आगे.. पूरा मामला: Kanpur News: मामला कानपुर के रेलवे … Read more
  • मंडल स्तरीय “Viksit Bharat Youth Parliament 2025” का आयोजन
    Viksit Bharat Youth Parliament 2025 प्रतियोगिता : नेहरू युवा केंद्र संगठन (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) एवं राष्ट्रीय सेवायोजन के संयुक्त तत्वाधान में विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2025 प्रतियोगिता का आयोजन जोर शोर से होने जा रहा है, क्या है Viksit Bharat Youth Parliament 2025? पढ़ें आगे.. आपको … Read more
  • UP News: लेखपाल साहब ले रहे थे किसान से घुस, डीएम ने आड़े हाथों लिया
    UP News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के भेलखा गांव में तैनात एक लेखपाल का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कथित रूप से लेखपाल अनुराग पटेल एक किसान से पैसे लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के … Read more
  • Kushinagar News: आफिस में घुस के कर्मचारी को पिटा, CCTV में कैद
    Kushinagar News : कुशीनगर के रामकोला से एक अजीब घटना सामने आया है, नगर पंचायत कार्यालय में कुछ दबंग टाइप के लोग घुस गये और कर्मचारियों को अपशब्द कहने लगे, जब एक कर्मचारी ने इसका विरोध किया तो उसे पकड़ के पिट भी दिए, पढ़िए पूरी खबर… घटना का विवरण: Kushinagar … Read more
  • गोविंदा और सुनीता का तलाक: अफवाह या सच्चाई?
    गोविंदा और सुनीता का तलाक: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों सुर्खियों में हैं, क्योंकि 37 साल की शादी के बाद उनके अलग होने की अफवाहें जोर पकड़ रही हैं। क्या है पूरी खबर पढ़िए आगे.. एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर गोविंदा और सुनीता का तलाक: मीडिया रिपोर्ट्स … Read more

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now     
जोड़ों के दर्द का इलाज: 5 Powerful Home Remedies गाड़ी में बैठने से उल्टी क्यों आती है? जानें इसके कारण और समाधान! सुबह की ये आदतें जो बनाएंगी आपका दिन हेल्दी और प्रोडक्टिव! Easy Weight Loss Hacks That Actually Work! सुबह खाली पेट खाएं भीगे चनें, और पायें ये 10 चमत्कारिक फायदे Top 10 Intresting Fact about Harry Potter ये टॉप 10 Science Fact पढ़ के उड़ जायंगे आपके होश